लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर ने अपने ही पिता पुष्करनाथ का निभाया है किरदार, उनके साथ की साझा की आखिरी तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 11:11 IST

अनुपम खेर ने लिखा है कि उनके पिता सबसे सरल और साधारण इंसान थे लेकिन वे एक असाधारण पिता थे। अभिनेता ने कहा कि वे कश्मीर वापस जाना चाहते थे लेकिन नहीं जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने अपने पिता पुष्करनाथ के साथ की आखिरी तस्वीर साझा की हैद कश्मीर फाइल्स के अभिनेता ने लिखा कि वे एक असाधारण पिता थे जो अपनी दया से सबके दिलों को छू लेते थेअनुपम खेर ने बताया कि द कश्मीर फाइल्स में उनका किरदार पिता को ही समर्पित है

मुंबईः द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर ने अपने पिता के साथ की आखिरी तस्वीर साझा की है। ट्विटर पर अनुपम खेर ने तस्वीर के साथ एक संक्षिप्त कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने पिता के व्यक्तित्व को बयां किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि द कश्मीर फाइल्स में उनके द्वारा निभाए पुष्करनाथ का किरदार दरअसल उनके पिता का ही किरदार है।

अनुपम खेर ने लिखा है कि उनके पिता सबसे सरल और साधारण इंसान थे लेकिन वे एक असाधारण पिता थे। अभिनेता ने कहा कि वे कश्मीर वापस जाना चाहते थे लेकिन नहीं जा सके। खेर ने यह भी लिखा कि फिल्म में मेरा किरदार उन्हें ही समर्पित है।

तस्वीर साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- मेरे पिता पुष्करनाथ जी के साथ मेरी आखिरी तस्वीर। पृथ्वी पर सबसे सरल इंसान। अपनी दया से सभी के जीवन को छू लिया। एक साधारण आदमी लेकिन एक असाधारण पिता। वह कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन नहीं जा सका! #TheKashmirFiles में मेरा प्रदर्शन उन्हें समर्पित है।

अनुपम खेर ने इससे पहले 1993 का कश्मीरी पंडितों द्वारा आयोजित दिल्ली में एक गोष्ठी का वीडियो साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मैं हमेशा से उनकी आवाज बनता आ रहा हूं। इस वीडियो में उन्होंने कहा था-  कभी-कभी हैरानी होती है कि ये सब हो कैसे गया। दुख होता है ये कैसे हो गया। मेरे दादा जी का कमरा था नई सड़क पर। मैं जब वहां छुट्टियों में जाता था मैं सोचता था कि इस कमरे में जितनी भी किताबें हैं मैं उन्हें अपने दादा जी के बाद अपने साथ ले जाऊंगा। वो छोटी सी उनकी आलमारी जिसमें उनकी बहुमूल्य, उन किताबों का कोई मूल्य  नहीं था। जितना भी पैसा देते उन किताबों को खरीदा नहीं जा सकता था। 

 गौरतलब है द कश्मीर फाइल्स को हर कोई देखने की अपील कर रहा है। कश्मीरी पंडितों के दर्दभरे विस्थापन की कहानी लोगों के दिलों को छू रही। लोग इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाओं में काफी जज्बाती हो रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।

 

टॅग्स :अनुपम खेरद कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!