लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या का ‘मीम’ साझा करने पर अनुपम खेर ने की विवेक ओबरॉय की आलोचना, कही ये बात

By भाषा | Updated: May 21, 2019 15:46 IST

अनुपम खेर से इस बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत शर्मनाक है। उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। यह कतई सही नहीं है।’’

Open in App

अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की निजी जिंदगी के बारे में मीम साझा करने को लेकर अभिनेता विवेक ओबराय की आलोचना की है और उनके इस कदम को शर्मनाक एवं अनुचित बताया है। ओबरॉय ने सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना होने के बाद इसके लिए माफी मांगी है और अपने इस विवादित ट्वीट को हटा दिया है। जब अनुपम खेर से इस बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत शर्मनाक है। उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। यह कतई सही नहीं है।’’

अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘वन डे’’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर यह कहा। फिल्म में उनकी सह अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी ओबरॉय की निंदा की है। ईशा ने कहा, ‘‘यह उनकी मानसिकता दिखाता है, खासकर, तब जब आप एक बच्ची को इसमें शामिल कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है।

यह दिखाता है कि वह कैसे हैं। यह इस बात को नहीं दर्शाता कि अन्य लोग कैसे हैं। यह शर्मनाक है।’’ ओबरॉय ने जो ‘मीम’ साझा किया था, वह तीन हिस्सों ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा था। ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही हैं, एग्जिट पोल में वह विवेक ओबरॉय के साथ और नतीजों में वह अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयअनुपम खेरऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस