लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया खास Tweet,लिखा- कभी-कभी हैरानी होती है कि....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 14:00 IST

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देदेश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है।अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया है।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। उन्हें हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है। आज ही के दिन 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था। वह 74 साल के थे। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। नेहरू ने वकालत की पढ़ाई की और उसके बाद महात्मा गांधी के साथ स्वाधीनता संग्राम में कूद गए। वो एक अच्छे राजनेता, वक्ता और लेखक थे।  वहीं, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया है।

अनुभव सिन्हा का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने लिखा कि कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि नेहरू द्वारा भारत के बुनियादी ढांचे के बीच क्या बनाया या संपादित नहीं किया गया था।

अनुभव सिन्हा का ये ट्वीट फैंस का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींच रहा है। बॉलीवुड डायरेक्टर ने लिखा, "कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि नेहरू (Jawaharlal Nehru) द्वारा भारत के बुनियादी ढांचे के बीच क्या बनाया या संपादित नहीं किया गया था।उनकी दृष्टि अब भी देश के भविष्य के लिए प्रासंगिक है।इस दिन 1964 में उनका निधन हो गया था। अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया है।

अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है।

जवाहर लाल बनें देश के पहले प्रधानमंत्री

भारत को आजादी मिलने के बाद 1947 में भावी प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हुआ था। इस मतदान में सरदार पटेल को सर्वाधिक मत मिले थे। इसके बाद सर्वाधिक मत आचार्य कृपलानी को मिले थे। लेकिन गांधीजी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया था और जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे।

टॅग्स :अनुभव सिन्हाजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया