लाइव न्यूज़ :

सोनम की शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं पिता अनिल कपूर, ऐसे सजवाया घर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 5, 2018 10:35 IST

पिता अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर ने सोनम की शादी के लिए घर को बेहत खूबसूरती से सजवाया है। 

Open in App

मुंबई, 5 मई। अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। सोनम अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी करेंगी। शादी की तैयारियों के लिए पूरी कपूर फैमिली जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं पिता अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर ने सोनम की शादी के लिए घर को बेहत खूबसूरती से सजवाया है। 

घर के बाहर लगी लाईटों की सीरीज, गुलदस्ते, झालर इस बात की तस्दीक करते हैं कि अनिल बेटी सोनम की शादी को लेकर कितने उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में यह कपल बांद्रा के एक क्लिनिक में दिखाई दिया और शादी की खबरों के बाद पहली बार इन दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है। 

इन तस्वीरों में आप देख सकेंगे की सोनम ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनम ने व्हाइट, ब्लैक और पिंक कॉम्बीनेशन की एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है वहीं आनंद कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।  

आपको बता दें कि, वेडिंग कार्ड बाहर आ चुका है जिसके मुताबिक रस्मों की शुरुआत 7 मई को मेंहदी सेलिब्रेशन से होने वाली है। इस दिन बीकेसी स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में मेंहदी का कार्यक्रम होगा। 

इसके बाद वेडिंग फंक्शन दूसरे दिन 8 मई को होगा। इसी दिन रात 8 बजे से मुंबई के एक होटल में पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस शादी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया है। 

बता दें कि, हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था। जिसमें लिखा था कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद। 

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूरआनन्द आहूजावेडिंगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया