लाइव न्यूज़ :

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'अंग्रेजी मीडियम' की ऐसी रही कमाई, जानें कलेक्शन

By अमित कुमार | Updated: March 15, 2020 10:35 IST

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन महज 2.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है।शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने 6.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को पेश करती है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन महज 2.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन फिल्म ने  4.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस लिहाज से शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने 6.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को रिव्यू अच्छे मिले हैं, लेकिन सिनेमा हाल के बंद होने के कारण फिल्म कमाई करने के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है।  

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी है उदयपुर के रहने वाले चंपक बंसल (इरफान खान) की। चंपल नेमाने घसीटाराम मिठाईवाले के पोते के रूप में मिठाई की दुकान चलाता है। चंपक की पत्नी का देहांत हो चुका है। अब उसकी दुनिया उसकी बेटी तारिका(राधिका मदान) के आस पास ही घूमती रहती है। उसकी बेटी का सपना है कि वह लंदन पढ़ने जाए। बेटी को पालने-पोसने और मिठाई की दुकान चलाने के साथ-साथ उसे अपने दूसरे घसीटाराम भाई-बंधुओं के साथ अदालत में नाम और संपत्ति के मुकदमे भी लड़ने पड़ते हैं। 

इन मुकदमों में उसका कजिन भाई गोपी (दीपक डोबरियाल) उसके जी का जंजाल बना हुआ है। कॉलेज की टॉपर बनने के बाद तारिका लंदन जाने के लिए कमर कस लेती है। एक दिन उसको वहां जाने का मौका भी मिल ही जाता है। ऐसे में चंपक भी बेटी के साथ चल देता है। इस सफर में गोपी भी उसका साथ देता है। लेकिन लंदन पहुंचने के बाद चंपक को क्या परेशानी होती है इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :अंग्रेज़ी मीडियमबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव