लाइव न्यूज़ :

Angrezi Medium Box Office Collection Day 1: कोरोना के बाद भी इरफान खान की फिल्म ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2020 08:27 IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) ने पहले दिन बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) 13 मार्च को रिलीज हुई थी।कोरोना वायरस के चलते दिल्ली और केरल के सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद हैं

Angrezi Medium Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को पेश करती है। फिल्म को बहुत ही शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी पेश कर दी गई है। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन केवल 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानि कोरोना वायरस के कहर के बाद भी लोगों ने घरों ने निकलकर इस खास फिल्म को देखा है। 

वहीं, बता दें, 'अंग्रेजी मीडियम' को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज किया जाएगा क्योंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से यहां पर 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद हैं। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी है उदयपुर के रहने वाले चंपक बंसल (इरफान खान) की। चंपल नेमाने घसीटाराम मिठाईवाले के पोते के रूप में मिठाई की दुकान चलाता है। चंपक की पत्नी का देहांत हो चुका है। अब उसकी दुनिया उसकी बेटी तारिका(राधिका मदान) के आस पास ही घूमती रहती है। उसकी बेटी का सपना है कि वह लंदन पढ़ने जाए। बेटी को पालने-पोसने और मिठाई की दुकान चलाने के साथ-साथ उसे अपने दूसरे घसीटाराम भाई-बंधुओं के साथ अदालत में नाम और संपत्ति के मुकदमे भी लड़ने पड़ते हैं।

 इन मुकदमों में उसका कजिन भाई गोपी (दीपक डोबरियाल) उसके जी का जंजाल बना हुआ है।  कॉलेज की टॉपर बनने के बाद तारिका लंदन जाने के लिए कमर कस लेती है। एक दिन उसको वहां जाने का मौका भी मिल ही जाता है। ऐसे में चंपक भी बेटी के साथ चल देता है। इस सफर में गोपी भी उसका साथ देता है। लेकिन लंदन पहुंचने के बाद चंपक को क्या परेशानी होती है इसके लिए फिल्म देखनी होगी। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअंग्रेज़ी मीडियम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल