लाइव न्यूज़ :

बड़ा खुलासा- अंदाज अपना अपना के सेट पर आपस में बात नहीं करते थे सलमान-आमिर, करिश्मा-रवीना की भी थी लड़ाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 6, 2019 11:33 IST

रवीना टंडन ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है। रवीना ने कहा है कि मल्टीस्टारर फिल्म करना खुद में काफी मजेदार होता है। जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त कोई किसी से बात नहीं कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे1994 में आई सलमान खान और शाहरुख की फिल्म अंदाज अपना अपना अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थे। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

1994 में आई सलमान खान और शाहरुख की फिल्म अंदाज अपना अपना अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थे। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म को फैंस अभी तक पसंद करते हैं। इसी सोमवार को फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कुछ बड़े खुलासे किए हैं, जिनको जानकर फैंस हैरान हो जाएंगे।

रवीना ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है। रवीना ने कहा है कि मल्टीस्टारर फिल्म करना खुद में काफी मजेदार होता है। जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त कोई किसी से बात नहीं कर रहा था।सबके आपस में झगड़े चल रहे थे। कोई किसी से बात नहीं करता था।

आमिर सलमान आपस में एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। इतना ही नहीं मैं और करिश्मा एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। मुझे तो ये नहीं पता वो फिल्म बन कैसे गई। ये फिल्म एक चीज दिखाती है कि सभी कितने अच्छे स्टार्स हैं। स्टार्स ने मुझे और करिश्मा को पास लाने की कोशिश की थी।

फिल्म के आखिरी सीन में जहां मैं और करिश्मा बंधे हुए थे। उस वक्त डायरेक्टर ने कहा था हम तुम दोनों को तब तक नहीं खोलेंगे जह तक तुम दोनों आपस में बात नहीं करोगी। इतना ही नहीं रवीना ने कहा है कि  फिल्म में हमने बहुत मजे भी किए और झगड़े भी किए। सलमान और आमिर बहुत अच्छे हैं दोनों के साथ आज भी बहुत अच्छी  दोस्ती है।

अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही है। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला ने बताया था- अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। अभी इस बात पर मुहर नहीं लगी है कि इस फिल्म में कौन कौन नजर आएगा।

टॅग्स :सलमान खानआमिर अलीकरिश्मा कपूररवीना टंडन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?