लाइव न्यूज़ :

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली-पीली का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, देखें जबरदस्त लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 10:01 IST

बॉलीवुड स्टार्स जहां एक और न्यू ईयर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दो ऐसे स्टार्स हैं जो ऑटो में 'खाली पीली' बैठे नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है ईशान ने जाह्नवी कपूर के धड़क और अनन्या ने टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ईशान ने जाह्नवी कपूर के धड़क और अनन्या ने टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने ही अपनी अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच गहरी छाप छोड़ी। अब दोनों के साथ की पहली फोटो सामने आ रही है।

दोनों साथ में पहली बार फिल्म करने जा रहे हैं। अब ये दोनों फिल्म खाली पीली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर आज नए साल के दिन रिलीज कर दिया गया है।

मेकर्स ने जब से इस फिल्म की घोषणा की तब से ही फैंस को फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। पोस्टर से साफ पता लग है कि ईशान खट्टर टैक्सी ड्राइवर और अनन्या पांडे टैक्सी की सवारी बनी हैं। पोस्टर में ईशान जहां कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनन्या परेशान सी दिखाई दे रही हैं। ईशान ने खुद फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा था कि एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म करना चाहती थीं और खाली पीली ऐसी ही एक फिल्म है। अनन्या ने बताया है कि ईशान के साथ काम करके बहुत मजा आया है।

टॅग्स :ईशान खट्टरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?