लाइव न्यूज़ :

ईशांन खट्टर और अनन्या पांडे की खाली-पीली के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 14:29 IST

ananya panday and ishaan khatter film khaali peeli digital release: इशान खट्टर और अनन्या पांडे की अगली फिल्म 'खाली पीली' की शूटिंग खत्म होने वाली है और इसे डिजिटल रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया थादोनों के साथ पहली बार खाली पीली फिल्म में नजर आने वाले हैं

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशान ने जाह्नवी कपूर के धड़क और अनन्या ने टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने ही अपनी अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच गहरी छाप छोड़ी। अब दोनों के साथ पहली बार खाली पीली फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने में केवल दो दिन बचे थे कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद सबकुछ बंद पड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में पूरा कर लेंगे। कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।

सूत्र का कहना है कि इस फिल्म को लेकर अनन्या और ईशान की थोड़ी ही शूटिंग बची हुई है। डायरेक्टर मकबूल खान 20 अगस्त के आसापस दो दिनों में शूटिंग का काम खत्म कर लेंगे और अगले कुछ महीनों में पोस्ट प्रॉ़डक्शन का काम तेजी से खत्म होगा।

खबरो की माने तो 'खाली पीली' एक टिपिकल मसाला एंटरटेनर फिल्म है। ऐसे में फिल्म अब थिएटर की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि कोरोना को लेकर इस वक्त डिजिटल प्लैटफॉर्म ही एक बेस्ट रास्ता बचा है, जहां फिल्में रिलीज़ की जा सकती हैं।

फिल्म का पोस्टर हुआ था रिलीज

पोस्टर में ईशान जहां कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनन्या परेशान सी दिखाई दे रही हैं। ईशान ने खुद फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा था कि एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म करना चाहती थीं और खाली पीली ऐसी ही एक फिल्म है। अनन्या ने बताया है कि ईशान के साथ काम करके बहुत मजा आया है।

 

टॅग्स :ईशान खट्टरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस