लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre- Wedding: ड्रेस की वजह से रिहाना को अंबानी परिवार के फंक्शन में होना पड़ा शर्मिंदा? लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फटे कपड़े, फिर...

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2024 14:42 IST

Anant-Radhika Pre- Wedding - रिहाना की परफॉर्मेंस के दौरान ड्रेस फट गई जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है।

Open in App

Anant-Radhika Pre- Wedding: गुजरात के जामनगर में इनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। उद्योग जगत के कई दिग्गज कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में बतौर मेहमान उपस्थित हैं। तीन दिवसीय इस फंक्शन में हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना के आने से चारों तरफ इसके ही चर्चे हैं।

रिहाना ने शुक्रवार रात अपनी लाइव परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी और उनकी तस्वीरे वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन रिहाना के परफॉर्मेंस के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक बना दिया है। रिहाना को सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो कोई उनका मजाक उड़ा रहा तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा।

असल में पॉप स्टार नीता अंबानी के साथ पोज देते हुए तस्वीरे क्लिक करवा रही हैं लेकिन तस्वीरों में उनकी फटी हुई ड्रेस भी नजर आ रही। फटी ड्रेस के साथ हॉलीवुड पॉप स्टार की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग  कार्यक्रम के लिए रिहाना ने हरे रंग का बॉडीकॉन शिमरी गाउन चुना। उन्होंने अपने लुक को नेकपीस, ईयररिंग्स और पिंक दुपट्टे से पूरा किया।

गायिका ने अपने कुछ सर्वकालिक हिट ट्रैक जैसे डायमंड्स, रूड बॉय, पौर इट अप और अन्य पर प्रदर्शन किया। हालांकि, रिहाना को भी वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा। उनकी फटी हुई ड्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सिंगर की ड्रेस की स्लीव्स अंडरआर्म के पास फटी हुई नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिहाना ने परफॉर्मेंस के लिए लगभग $8-$9 मिलियन (66 से 74 करोड़ रुपये) चार्ज किए हैं। कथित तौर पर, उनके भव्य अभिनय की अधिकांश लागत उनके मंच उपकरण, उनके लिए पोशाकें और पृष्ठभूमि कलाकारों के परिवहन में चली गई। 

अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 3 मार्च तक चलेगा। इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां, राजनेता, खेल जगत की हस्तियां और बिजनेसमैन जामनगर पहुंच चुके हैं।

समारोह में शामिल होने के लिए शाहरुख खान, करीना कपूर, अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसी बॉलीवुड हस्तियां जामनगर पहुंचीं। वहीं, कपल जुलाई के महीने में इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

टॅग्स :रिहानाअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटहॉलीवुड सेलिब्रिटीReliance IndustriesJamnagar
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?