लाइव न्यूज़ :

बीमार हुए अमिताभ बच्चन, 29 दिसबंर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा

By भाषा | Updated: December 23, 2019 16:46 IST

2017 में यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। परंपरागत रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार, विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान से 29 दिसंबर को नवाजा जाएगाउसी दौरान बच्चन को भी सम्मानित किया जाएगा।

 सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत करने में असमर्थ रहे हिंदी फ़िल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान से 29 दिसंबर को नवाजा जाएगा। जावडेकर ने बताया कि बच्चन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 दिसंबर को एक संक्षिप्त समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करेंगे।

साल 2018 का दादा साहब फाल्के सम्मान फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी फ़िल्म जगत के महानायक 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को दिया जाना था लेकिन बच्चन अस्वस्थ होने के कारण समारोह में शिरकत नहीं कर सके। जावडेकर ने बताया कि राष्ट्रपति आज राजधानी से बाहर हैं इसलिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजताओं के सम्मान में 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित किया गया है। उसी दौरान बच्चन को भी सम्मानित किया जाएगा।

बच्चन ने रविवार को ही ट्वीट कर बीमार होने के कारण सम्मान ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘बुखार है... ! यात्रा की इजाजत नहीं है...दिल्ली में कल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाउंगा...बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...मुझे अफसोस है...।’’

1969 में शुरू हुए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10,00,000 रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। 2017 में यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। परंपरागत रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार, विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चननेशनल फ़िल्म अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?