लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने शेयर की लिपिस्टिक किस मार्क्स वाली तस्वीर, कहा - कामयाबी मिलने पर दुश्मन ख़ैरात में मिलते हैं

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 09:28 IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर फैंस भी सोच में डूब गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ की एक पुरानी फोटो पर लाल लिपस्टिक से किस के मार्क नजर आ रहे हैं।कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की है।

अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, इस दौरान वो लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। वहीं, बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैंस भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की है। 

अमिताभ की एक पुरानी फोटो पर लाल लिपस्टिक से किस के मार्क नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नहीं कि लड़ा जाए। थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगे।''इसके अलावा अमिताभ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह किताब में पिता हरिवंशराय बच्चन की कविता पढ़ते दिख रहे हैं। अमिताभ ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को हॉस्पिटल में बहुत याद करते हैं।

फैंस का प्यार और सहयोग अमिताभ की ताकत

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आपने जो प्यार और सहयोग के लिए अपने हाथ उठाए वो मेरी ताकत हैं। ये मैं अपने अंदर से कभी मिटने नहीं दूंगा...तो भगवान मेरी मदद करें। ये जलसा के फाटक सील्ड हैं, सुनसान हैं...लेक‍िन उम्मीद पर दुनिया कायम है...भगवान चाहे तो ये दोबारा उसी प्यार से भर जाएंगे।' बता दें, बिग बी के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर को बिग बी ने बताया गलत

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने उन सभी खबरों को सिरे खारिज किया था, जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था, 'ये खबर गलत, गैरजिम्मेदार और फर्जी है।' मालूम हो, अमिताभ और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज अभी भी जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल