लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से की खास मांग, कहा- हमारे लिए भी ऐसा कर सकते हैं?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 13:36 IST

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ हर एक सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैंअमिताभ के फैन्स भी उनकी हर सलाह को मानते हैं।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस को लेकर काफी सजग होते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन सबसे ऊपर हैं, जो इसको लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। अमिताभ लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट आदि करके फैंस को घर बैठने को कह रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ हर एक सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। अमिताभ के फैन्स भी उनकी हर सलाह को मानते हैं।

ऐसे में कोरोना को लेकर अमिताभ सलाह काफी दे रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपने फैन्स के द्वारा बताए गए सुझाव भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक वीडियो साझा किया है। खास बात ये है कि इस बार महानायक ने वीडियो फैंस के लिए नहीं बल्कि मुंबई पुलिस के लिए शेयर किया है। वीडियो के जरिए अमिताभ ने पुलिस से एक मांग भी की है।

ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए शेयर किया। जिसके बाद अमिताभ ने इस वीडियो को री-शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'Wow.. यह शानदार है। मुंबई, हेलो...क्या अधिकारी कृप्या हमारे लिए भी ऐसा कर सकते हैं।'  वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि पुलिस अधिकारी सड़कों को सेनिटाइज्ड करते नजर आ रहे हैं।  ये वीडियो कोलकाता का बताया जा रहा है। वीडियो में सेराट बोस रोड और उसके आस-पास बने घरों और दुकानों को सेनिटाइज्ड किया जा रहा है। इसके लिए सड़कों पर दो गाड़ियां नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है।

अमिताभ के इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ इस पर लोग भी कई कमेंट कर रहे हैं। अमिताभ सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोगों को कोरोना के लिए जागरुक करते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस