लाइव न्यूज़ :

लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट लाने के लिए अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मां-बच्चे का फनी वीडियो, कही ये मजेदार बात

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 14:52 IST

लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन फैंस को कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की नसीहत देते रहते हैं। इन दिनों उनके द्वारा शेयर किया गया एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमां-बच्चे का यह मजेदार वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। यह वीडियो इतना फनी है कि आप इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं। इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट लाने के लिए रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो इतना फनी है कि आप इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 

मां-बच्चे का यह मजेदार वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बच्चे का वीडियो... उदासी भरे हालातों में... बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।'

वीडियो में बच्चो को खुलकर हंसता हुआ देखा जा सकता है। बच्चे को हंसाने के लिए मां लगातार कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। मां की हरकतों को देख बच्चा खिलखिला कर हंसने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मां-बच्चे के इस फनी वीडियो का जमकर आनंद उठा रहे हैं। अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। 

इससे पहले एक वीडियो में अमिताभ बच्चन लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि भले ही कोरोना के कारण अब हमारी जिंदगी बदल गई हो, लेकिन हमें बेवजह किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल