लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से जाते समय अमिताभ बच्चन को गले लगाकर नन्हीं आराध्या ने कहा- मत रोइए, आप जल्द घर आ जाएंगे...

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 14:38 IST

अमिताभ बच्चन की हालत में भले ही सुधार हो रहा हो, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। वहीं सोमवार को उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को घर जाने की अनुमति मिल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी।बहू व पोती के ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए और अपनी फीलिंग फैंस के साथ शेयर की।

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी। बहू व पोती के ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए और अपनी फीलिंग फैंस के साथ शेयर की।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, वे घर चले गए। COVID-19 के संक्रमण से ठीक हो गए। मेरी आंखों से आंसू आ गए। छुटकी ने मुझे गले लगाकर कहा, मत रोइए, आप जल्द घर आ जाएंगे... मुझे उसकी बात का यकीन करना चाहिए। वहीं अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। वह अमिताभ को भरोसा दिला रहे हैं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। 

अभिषेक बच्चन ने भी किया फैंस का धन्यवाद

वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इसके लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, "लगातार सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसे लिए सदा आपके आभारी रहेंगे। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वो अब घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पापा अभी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।"

कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद मिली छुट्टी

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को मुंबई के नानावती अस्पाताल से डिस्चार्ज हो कर दोनों ही मां-बेटी अपने घर जलसा चले गए हैं। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनके परिवार के दो और सदस्यों ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव