लाइव न्यूज़ :

काफी मेहनत के बाद आखिरकार अमिताभ बच्चन को मिल गया मास्क का हिंदी अर्थ, नहीं जानते तो जान लीजिए

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 09:14 IST

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। यही वजह है उनके द्वारा शेयर की जाने वाली तस्वीरें और वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो के पोस्टर का बना हुआ मास्क पहनकर अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की।हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की थी।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिग बी मास्क का हिंदी ट्रांसलेशन क्या होता है इसके बारे में बता रहे हैं। अमिताभ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो के पोस्टर का बना हुआ मास्क पहनकर अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- मिल गया ! मिल गया ! मिल गया !बहुत परिश्रम के बाद , MASK का अनुवाद मिल गया !*"नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका ! 😂। अमिताभ ने इस पोस्ट में बताया कि काफी मेहनत करने के बाद उन्होंने मास्क का हिंदी शब्द खोज निकाला। 

अमिताभ को आई पिता की याद

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'मन का हो तो अच्छा; मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा। बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ में नहीं आया। जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है। फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया। 'अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा, इस लिए ज्यादा अच्छा!'

लॉकडाउन में अमिताभ को मिली बड़ी सीख

अमिताभ अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं। इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के साथ बिग बी अक्सर अपने अनुभव शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने क्या-क्या सीखा। पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'इस Lockdown के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!'

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!