लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने चोरी किया पोस्ट, राइटर ने बदले में मांग लिए 32 रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2019 11:10 IST

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसके बाद एक राइटर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे अपनी राइट अप बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देराइटर मे बिग से 32रुपये की मांग तक कर दी है। प्रबुद्ध सौरभ ने इस पोस्ट पर बिग बी और कुमार विश्वास को टैग किया है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटस के कारण फैंस के बीच छाए रहते हैं।वह अक्सर हिंदी में कविताएं शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसके बाद एक राइटर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे अपनी राइट अप बताया है।

इस राइटर मे बिग से 32रुपये की मांग तक कर दी है। प्रबुद्ध सौरभ ने इस पोस्ट पर बिग बी और कुमार विश्वास को टैग किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पोस्ट पर हिंदी का बखान करते हुए लिखा कि हिन्दी नायाब है छू लो तो-चरण, अड़ा दो तो-टांग, धंस जाए तो-पैर, आगे बढ़ाना हो तो-क़दम, राह में चिह्न छोड़े तो-पद, प्रभु के हों तो-पाद, बाप की हो तो-लात, गधे की पड़े तो-दुलत्ती, घुंघरू बांध दो तो-पग, खाने के लिए-टंगड़ी, खेलने के लिए-लंगड़ी...

अमिताभ बच्चन के इसी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए प्रबुद्ध सौरभ ने बताया कि यह कविता उनके द्वारा 2017 में लिखी थी। मजाकिया अंदाज में प्रबुद्ध सौरभ ने लिखा कि 32 रुपये तो अपने भी बनते हैं गुरु।

उनके इस ट्वीट को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस पर लोग अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया भी रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि सौरभ के इस ट्वीट पर बिग बी भी कोई प्रतिक्रिया दें।

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों आगामी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसके कारण वह फैंस के बीच छा गए थे।इस लुक में अमिताभ बच्चन एक उम्रदराज मुस्लिम बुजुर्ग के गेटअप में नजर आ रहे थे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस