लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के जरिए 'एवेंजर्स' फैन्स को किया नाराज, गुस्साए फैन्स ने दे डाली ये नसीहत

By भारती द्विवेदी | Updated: May 13, 2018 22:36 IST

'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म बन गई है।

Open in App

मुंबई, 13 मई: हाल ही में दुनिया भर में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' जबर कमाई कर रही है। रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म पूरा गदर काटे हुए है। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म ने 'पद्मावत' से लेकर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तक की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म बन गई है। रविवार को बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म को देखा। देखने के बाद ट्विटर पर उन्होंने अपने रिव्यू में कुछ ऐसा लिखा कि एवेंजर्स फैन को बुरा लग गया। फैंस भी लगे हाथ बिग बी को नसीहत देने लगे। पहले आप ये पढ़िए कि बिग बी ने लिखा क्या। अमिताभ अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'अच्छा भाई साहेब, बुरा ना मानना, एक पिक्चर देखने गाए , AVENGERS' ... कुछ समझ में नहीं आया की picture में हो क्या रहा है'।

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं लगभग दो हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। एवेंजर्स फैन्स को बिग का ये ट्वीट इतना बुरा लगा कि उन्होंने बिग बी की जमकर खिंचाई की है। रचित माथुर नाम के एक शख्स ने लिखा है- 'हमें भी ऐसा ही फील होता है, जब हम अभिषेक बच्चन की फिल्म देखते हैं।'

वहीं मिस एलिजाबेथ स्वॉन नाम के अकाउंट से लिखा गया है- 'हिंदी में देख लेते सर। वैसे लाल बादशाह समझ में आई थी।'

LolmLol नाम के अकाउंट से अभिषेक बच्चन की फिल्म द्रोण का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है- 'सर ये देख लो, ये जबर्दस्त फिल्म थी।'

हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म '102 नॉट आउट' रिलीज हुई है। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में बिग बी और ऋषि कपूर बाप-बेटे के रोल में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर '102 नॉट आउट' अच्छा बिजनेस कर रही है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुडट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?