लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के लिए ट्रोलर ने लिखा- काश आप कोरोना से मर जाते, भड़के बिग बी ने कहा- मैं मर जाऊंगा तो....

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 14:07 IST

अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी है। ऐसे में एक यूजर ने बिग बी को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया है जिससे फैंस गुस्से में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि देश के कई हिस्सों में उनके स्वास्थ के लिए पूजा-पाठ भी किया जा रहा है।एक यूजर्स अमिताभ के प्रति नफरत भरे मैसेज भेजकर उनके आत्मविश्वास को तोड़ने का काम किया है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। ऐसे में फैंस उन्हें लगातार मैसेज कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अमिताभ की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि देश के कई हिस्सों में उनके स्वास्थ के लिए पूजा-पाठ भी किया जा रहा है। ऐसे में एक शख्स ने अमिताभ को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे जान बिग बी के फैन गुस्से में आ गए हैं। 

दरअसल, एक यूजर्स अमिताभ के प्रति नफरत भरे मैसेज भेजकर उनके आत्मविश्वास को तोड़ने का काम किया है। यूजर ने लिखा कि काश आपकी कोरोना वायरस से मौत हो जाती। इस नोट को पढ़ने के बाद अमिताभ ने बिना देर किए ही ट्रोलर को करारा जवाब दिया। अमिताभ ने एक लंबा-चोड़ा नोट के जरिए यूजर को बताया कि अगर उनकी मौत हो जाती है तो वह क्या खो देंगे। 

अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर को दिया जवाब

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'हे मिस्टर अज्ञात.. आप अपने पिता का नाम भी नहीं लिखते हैं, .. क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका पिता कौन है... केवल दो चीजें हैं, जो हो सकती हैं .. या तो मैं मर जाऊंगा या मैं जीवित रहूंगा .. अगर मैं मरता हूं तो तुम एक सेलिब्रिटी पर भड़ास निकालने और उन्हें कोसने का काम आगे नहीं कर पाओगे। आपके लिखे हुए को नोटिस करने वाला कोई नहीं होगा।'

अमिताभ ने शेयर की थी पुरानी तस्वीर

इससे पहले अमिताभ की एक पुरानी फोटो पर लाल लिपस्टिक से किस के मार्क नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नहीं कि लड़ा जाए। थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगे।''इसके अलावा अमिताभ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह किताब में पिता हरिवंशराय बच्चन की कविता पढ़ते दिख रहे हैं। अमिताभ ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को हॉस्पिटल में बहुत याद करते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल