लाइव न्यूज़ :

मुश्किलों में घिरे अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा! मुंबई पुलिस लेगी लीगल एक्शन, जानें वजह

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 12:54 IST

मुंबई में अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा द्वारा बाइक पर बिना हेलमेट राइड लेने के कारण पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। ऐसे में दोनों सितारों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने एक अजनबी से शूटिंग लोकेशन पर समय से पहुंचने के लिए मदद लीरोड ब्लॉक होने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड कीहेलमेट नहीं पहनने पर मुंबई पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी

मुंबई: बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी एक तस्वीर को लेकर खूब चर्चा में हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद अपनी तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने अपने एक अजनबी से लिफ्ट ली और बाइक की सवारी का लुत्फ उठाया।

वहीं, अनुष्का शर्मा को अपने बॉडीगार्ड के साथ सवारी करते देखा गया। इन  दोनों घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मगर इस बाइक राइड के कारण अब दोनों सितारें कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन ने मुंबई सड़कों के जाम से बचने के लिए लिए बाइक राइड का सहारा लिया था लेकिन इस दौरान दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था।

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस से मामले का संज्ञान लेने के लिए कई गंभीर सवाल खड़े किए। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। 

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठे हैं लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया है। वहीं, अनुष्का भी जब अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठी हैं तो उन्होंने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया है जो कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

कई यूजर्स ने इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस को टैग किया और उनसे जवाब मांगा। मुंबई पुलिस ने ट्वीट के जरिए इसका जवाब भी दिया और कहा, हमने मामले को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया है।

ऐसे में अब हो सकता है कि अभिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन से शूटिंग लोकेशन पर जल्दी पहुंचने के लिए एक अजनबी से मदद मांगी। इसकी सूचना उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी और लिखा, राइड के लिए शुक्रिया दोस्त, मैं आपको नहीं जानता लेकिन आपने लिफ्ट देकर मुझे सही समय पर लोकेशन पर पहुंचाया। ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए धन्यवाद...।

बता दें कि बड़े पर्दे से काफी समय से दूर अनुष्का शर्मा जल्द वापसी करने वाली हैं। अनुष्का अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के साथ सिनेमाघरों में वापसी करेंगी। वहीं, अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ जल्द नजर आएंगे और वह टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक अन्य फिल्म में नजर आएंगे। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअनुष्का शर्मामुंबई पुलिसTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?