लाइव न्यूज़ :

Video: रणवीर सिंह की राह पर निकले अमिताभ बच्चन, इस फिल्म के लिए करेंगे रैप!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2019 12:00 IST

Open in App

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'बदला' इन दिनों काफी सुर्खियों में है. इस फिल्म में अमिताभ एक वकील की भूमिका में होंगे. इस फिल्म से बिग बी का लुक भी आउट हो चुका है और पिछले दिनों रिलीज एक पोस्टर में उन्हें गंभीर मुद्रा में देखा गया था. लेकिन इसके विपरीत ताजा खबर यह आ रही है कि बिग बी इस फिल्म में 'गली ब्वॉय' रणवीर सिंह की तरह रैप करते नजर आएंगे.

जी हां, 'गली ब्वॉय' की सफलता को देखते हुए 'बदला' के मेकर्स ने इस फिल्म में भी रैप गाने का प्रयोग करने का फैसला लिया है. इस रैप गाने का टाइटल 'औकात' होगा. अमिताभ बच्चन खुद इसमें अपनी आवाज देंगे. खबरों के अनुसार, अमिताभ का यह गाना फिल्म में क्रेडिट लाइन के साथ चलेगा. कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अमिताभ थ्रिलर पार्ट बयान करेंगे.

इस रैप सॉन्ग के बारे में डॉयरेक्टर सुजॉय घोष ने कहा, ''हमने फिल्म के लिए जो रैप लिया है उसमें अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज फिट बैठ रही है. रैप में दर्शकों को उनका कूल अंदाज नजर आएगा. इस रैप का म्यूजिक क्लिंटन सेरेजो ने किया है. साथ ही उन्होंने इसकी कोरियोग्राफ भी की है.''

बता दें, फिल्म 'बदला' में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी दमदार किरदार के साथ दर्शकों के सामने होगी. इससे पहले इन दोनों को दर्शकों ने फिल्म 'पिंक' में साथ काम करते हुए देखा था. पिछले दिनों 'बदला' के कुछ पोस्टर के साथ-साथ टीजर और ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था. इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. खबरों के अनुसार, 'बदला' एक रिवेंज थ्रिलर फिल्म है. इसमें अमृता सिंह और मानव कौल भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

टॅग्स :बदला मूवीअमिताभ बच्चनतापसी पन्नूशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?