लाइव न्यूज़ :

अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होते ही अमित साध ने कराया टेस्ट, की बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 19:25 IST

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के को-स्टार अमिता साध (Amit Sadh) ने आज कोरोना टेस्ट कराया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ब्रीद: इन शैडोज' के को-स्टार हैंअभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अमित साध कोरोना टेस्ट कराया

कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी से देश में अपने पैर पसार रहा है। इस घातक वायरस ने अब बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपनी चपेट में लिया है। इसी क्रम में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अब अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

'ब्रीद: इन टू द शौडो' में अमित ने अभिषेक संग किया काम

ऐसे में वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शौडो' (Breathe: Into the Shadows) में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ काम कर चुके जाने-माने अभिनेता अमिता साध (Amit Sadh) ने भी आज अपनी कोरोना जांच करवाई है। उन्होंने सावधानी बरतने के लिए ऐसा किया। अमित ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो आज टेस्ट कराने जा रहे हैं। 

अमित ने कराया कोरोना टेस्ट

अमित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को हेल्लो। फिक्र और दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद। अभी मैं एकदम फिट महसूस कर रहा हूं। आज मैंने ऐहतियात के तौर पर कोरोना के लिए टेस्ट करवाने जा रहा हूं।' अमित ने आगे लिखा, 'मिस्टर बच्चन, अभिषेक और पूरे परिवार के साथ मेरी दुआएं हैं। मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

कोरोना संक्रमित हुए बच्चन परिवार के चार सदस्य

बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हालांकि ऐश्वर्या की सास जया बच्चन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, बच्चन परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सेलेब्स के साथ फैंस भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनकोरोना वायरसअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?