लाइव न्यूज़ :

Amit Dhull New Song: फैंस का इंतजार खत्म, अमित ढुल का नया गाना ‘मारै..गी के’ जल्द होगी रिलीज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 16, 2020 16:59 IST

रोमांटिक कैमिस्ट्री से भरा है इंदू फोगट और अमित ढुल का यह नया गाना। इस गाने की शूटिंग द पिक्‍चर विला दिल्‍ली में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में मिस हरियाणा चुनी गई इंदु फोगाट का कहना है हरियाणवीं गीत-संगीत के जरिये वह अंतरराष्‍ट्रीय फलक पर हरियाणवीं संस्‍कृति को बढ़ावा देना चाहती है। गाना ‘मारै..गी के’ में हरियाणवीं सिंगर अमित ढुल के साथ मिस हरियाणा रह चुकी इंदु फौगाट की कैमेस्‍ट्री देखने को मिलेगी। सरकार के आदेश और सोशल डिस्‍टेंसिंग का सख्‍ती से पालन करते हुए दोनों गानों की शूटिंग केवल एक सप्‍ताह में की गई है।

4एस इंटरनेशनल कंपनी की प्रोड्क्‍शन इकाई हुकुम का इक्‍का 18 जून को एक हरियाणवीं और एक पंजाबी गाने रिलीज करेगी। दोनों गाने के निर्माता दीप सिसई है। हरियाणवीं गाना ‘मारै..गी के’ में हरियाणवीं सिंगर अमित ढुल के साथ मिस हरियाणा रह चुकी इंदु फौगाट की कैमेस्‍ट्री देखने को मिलेगी। इस गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई। पंजाबी गाना रूस..दी में सिंगर जीत परमार के साथ रूपा खुराना और इंदु फोगाट दिखेगी। इस गाने की शूटिंग द पिक्‍चर विला दिल्‍ली में हुई है।

इंदु फोगाट-मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं।  2019 में मिस हरियाणा चुनी गई इंदु फोगाट का कहना है हरियाणवीं गीत-संगीत के जरिये वह अंतरराष्‍ट्रीय फलक पर हरियाणवीं संस्‍कृति को बढ़ावा देना चाहती है। लोगों को यहां की बोली, भाषा और सुंदरता से वाकिफ कराने के मकसद से इसमें काम किया है। गाने के बारे में बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक लड़की की सुंदरता के बारे में है, जो पारंपरिक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लगती है। 

केवल एक सप्‍ताह में की गई दोनों गानों की शूटिंग

उन्‍होंने बताया कि अनलॉक-1 होने के बाद सभी नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बहुत ही कम क्रू मेंबर की उपस्थिति में इसकी शूटिंग की गई है। इन दोनों गानों के बारे में बताते हुए दीप सिसई ने कहा कि कोरोना काल में सभी घरों में है और कुछ नया चाहते है। सरकार के आदेश और सोशल डिस्‍टेंसिंग का सख्‍ती से पालन करते हुए दोनों गानों की शूटिंग केवल एक सप्‍ताह में की गई है। 

गाने का ट्रेलर रिलीज

उन्‍होंने कहा कि हरियाणवी सिंगर इस गाने के ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं, हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना अमित धूल के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब 18 जून को चार-पांच मिनट का इस दोनों गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। मारे..गी के.... गाने के बारे में अमित धूल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि कोराना वायरस के बचाव के साथ ही मनोरंजन भी जरूरी है।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच