लाइव न्यूज़ :

फुल स्विंग में चल रही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 20:27 IST

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।उन्होंने पहले पार्ट में श्रीवल्ली का किरदार निभाया था।रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में उनका किरदार और भी दमदार होगा।

मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा द रूल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। दरअसल, फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया है। यही नहीं, इस सीरीज का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा। पुष्पा द रूल एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है।

सोमवार को मैत्री मूवी मेकर्स ने खुलासा किया कि पुष्पा द रूल पर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बैनर ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए टीम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। मैत्री मूवी मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन से तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, निर्देशक सुकुमार और पूरी टीम सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है।"

पुष्पा द रूल अल्लू अर्जुन के करैक्टर और उनके खतरनाक दुश्मन एसपी भंवर सिंह शेखावत के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके पहले पार्ट से 'बड़ा और बेहतर' होने की संभावना है। पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने पहले पार्ट में श्रीवल्ली का किरदार निभाया था अब दूसरे भाग में भी वो इसी भूमिका में नजर आएंगी। 

रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में उनका किरदार और भी दमदार होगा। हाल ही में यह बताया गया था कि अर्जुन कपूर को पुष्पा द रूल में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन निर्माताओं ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

टॅग्स :अल्लू अर्जुनरश्मिका मंदाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?