लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद फ़िल्में करने को लेकर आलिया भट्ट ने दिया ये जवाब, कहा..

By विवेक कुमार | Updated: August 6, 2018 14:07 IST

आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ बुल्गारिया में अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं।

Open in App

मुंबई, 6 अगस्त: मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ बुल्गारिया में अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा रणबीर और आलिया अफेयर्स के चर्चे भी काफी सुर्ख़ियों में हैं। दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। कुछ समय पहले रणबीर को अलिया के घर पर भी देखा गया था। वहीं आलिया भी रणबीर की फैमिली को काफी पसंद हैं।

हाल ही इंस्टाग्राम पर 23 मीलियन फॉलोअर्स होने की ख़ुशी में आलिया ने रविवार को एक फन क्वेश्चन राउंड खेला। इस दौरान फैंस और फ्रेंड्स ने आलिया से उनकी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए जिसका उन्होंने बेहिचक जवाब भी दिया।  

फैन्स ने आलिया से उनके खाने की पसंदीदा चींजें, पसंदीदा किताब और उनकी शादी के प्लान के बारे में सवाल किए। आलिया से एक फैन ने पूछा कि- क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी, उम्मीद करता हुं ऐसा नहीं होगा? 

फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा -अपने स्टेटस को बदलने के अलावा शादी के बाद किसी भी चीज को छोड़ने की जरूरत नहीं है। मैं जब तक कर सकती हूं, तब तक एक्टिंग करती रहूंगी।' 

वैसे आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक रैपर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स पर बेस्ड है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया