लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की मां ने लॉकडाउन के लिए सरकार पर उठाए सवाल, फिर बाद में की तारीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 09:15 IST

हाल ही में सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की थी। जो काफी वायरल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनी राजदान की बात करें तो आलिया के साथ राजी फिल्म में नजर आईं थीं। अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

देश में कोरोना कहर तेजी से फैलता जा रहा है। तेजी से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 62,939 मामले हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 2,109 लोगों की मौत हुई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 19358 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। ‍देश में कोरोना के 41,472 एक्टिव केस हैं। 

 कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ाई जा चुकी है। ऐसा होने से सबसे ज्यादा परेशान दिहाड़ी मजदूर और गरीब जनता हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

सोनी राजदान लॉकडाउन के फैसले को गलत बताते हुए ट्वीट किया, 'आप इतनी बड़ी आबादी को बिना किसी ठोस योजना के लोकडॉउन के तहत बंद नहीं कर सकते। जो कमा नहीं सकते, जो खा नहीं सकते, उनके बारे में सोचना जरूरी है, उनके लिए योजना बनाना जरूरी है। लेकिन हैं कहा ऐसी कोई योजना?'

सोनी ने यूं की सराहना

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के मुताबिक रेलवे बेहद कम समय के नोटिस पर प्रतिदिन 300 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने के लिए बीते छह दिनों से तैयार है। उन्होंने कहा, 'मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि अपने फंसे श्रमिकों को निकालने और वापस लाने की अनुमति दें ताकि अगले तीन-चार दिनों में हम उन सभी को वापस घर पहुंचा सकें।' सोनी राजदान ने अपने ट्वीट के बाद इस फैसले पर खुशी जताते हुए लिखा है कि सुपर न्यूज। हाल ही में सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की थी। जो काफी वायरल हुई थी। इस फोटो में आलिया काफी मोटी नजर आईं थी। आलिया इस फोटो में अपनी मां के पास खड़ी नजर आई थीं। सोनी राजदान की बात करें तो आलिया के साथ राजी फिल्म में नजर आईं थीं। 

टॅग्स :आलिया भट्टसोनी राजदानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव