लाइव न्यूज़ :

2020 में शादी करेंगे आलिया और रणबीर, वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2019 09:39 IST

हाल ही में आलिया ने एक आलीशान घर खरीदा है। कहा जा रहा है ये घऱ एक्ट्रेस ने शादी के लिए खरीदा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अफवाहों से ऐसा माना जा रहा है कि आलिया और रणबीर गुप्त रूप से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अफवाहों से ऐसा माना जा रहा है कि आलिया और रणबीर गुप्त रूप से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं।

हाल ही में आलिया ने एक आलीशान घर खरीदा है। कहा जा रहा है ये घऱ एक्ट्रेस ने शादी के लिए खरीदा है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार दोनों 2020 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार आलिया भट्ट अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। हाल ही में आलिया डिजाइन से मिली भी थीं। कहा जा रहा है कि ऋषि के विदेश से लौटते ही दोनों की शादी की डेट फिक्स की जा सकती है।

हालांकि इन बातों की कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन ये खबर काफी समय से आ रही हैं कि ऋषि से देश वापस आते ही दोनों की शादी की जा सकती है। पहले 2019 ही शादी के लिए कहा जा रहा था। लेकिन अब 2020 सामने आया । देखना होगा कि ये कपल शादी कब करता है।

शादी को लेकर आलिया ने दिया था ये बयान

हाल ही में आलिया ने पिंकविला को एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उन्हें लगता है कि लोगों को एक ब्रेक ले लेना चाहिए। पिछले साल ही हमने दो बहुत खूबसूरत शादियां देखी है। अब हमें चिल करना चाहिए, मूवी देखनी चाहिए, मूवी में काम करना चाहिए और बाकी सब बाद में देखा जायेगा।

इस बीच आलिया रणबीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों ही एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं । हाल ही में आलिया को एक अवार्ड सेरेमनी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। जिसमें आलिया ने रणबीर कपूर को धन्यवाद किया और चिल्लाते हुए उनको 'आई लव यू' भी बोला था और देखा जाए तो आलिया भट्ट ने  टाइम-टू-टाइम रणबीर कपूर की एस-ए-पर्सन और आर्टिस्ट दोनों रूप में तारीफ की है। 

'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे रणबीर-आलिया

आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को 2020 में रिलीज करेंगे।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया