लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: फैंस पर चला आलिया का जादू, 3 दिन में 'राजी' ने की सुपरहिट कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2018 14:47 IST

राज़ी 11 मई को रिलीज हुई और पहले ही दिन 7.53 करोड़ की कमाई की। ऐसे में फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। पहले वीकेंड ही आलिया भट्ट की फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Open in App

मुंबई,14 मई: आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दमदार अभिनय से सजी फिल्म 'राज़ी' को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राज़ी में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया है।

 राज़ी 11 मई को रिलीज हुई और पहले ही दिन 7.53 करोड़ की कमाई की। ऐसे में फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। पहले वीकेंड ही आलिया भट्ट की फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो कि फिल्म की शानदार शुरुआत है।  

फिल्म तीन दिन में ही अपना बजट पूरा कर चुकी है, और अब फिल्म की जो भी कमाई होगी फिल्म का प्रॉफीट होगाट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अनुमान लगाया था कि फिल्म तीन दिन में 31 करोड़ के आसपास कमाई कर लेगी। और संडे के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म में 30 का आंकड़ा पार कर लिया है।

कई फिल्म समीक्षकों ने राज़ी फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना है। उनके किरदार के कई शेड हैं। मासूमियत और शातिराना किरदार निभाते हुए उनके चेहरे के भाव तेजी बदलते हैं। नीचे के फड़कते होंठों से वो जब भी स्क्रीन पर रोती हैं तो दर्शक भी भावुक हो जाते हैं। हालांकि कुछ सीन में उनकी एक्टिंग हाइवे और उड़ता पंजाब का दोहराव लगती है।

इसके बावजूद वो प्रभावी लगी हैं। इसके अलावा साथी कलाकारों ने भी अभिनय में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राज़दान सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है।

टॅग्स :राजीबॉक्स ऑफिस कलेक्शनआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया