लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए फैंस, कहा- प्रतिभाशाली हैं एक्ट्रेस, अपने काम से बनाई पहचान

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 18, 2020 09:16 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां एक ओर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार आलिया भट्ट की जमकर क्लास लगा रहे थे तो वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट के बचाव में उतरे फैंस, नेपोटिज्म को लेकर किया जा रहा था ट्रोलसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के बड़े बैनरों पर लगा नेपोटिज्म का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का शव रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। ऐसे में जहां सुशांत के निधन से उनके फैंस के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी स्तब्ध है तो वहीं इस दौरान बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद (Nepotism) को लेकर एक बार फिर विवाद काफी बढ़ गया है। 

आलिया भट्ट के बचाव में उतरे फैंस

दरअसल, सुशांत की मौत के बाद अधिकांश फैंस करण जौहर, सलमान खान, यश राज फिल्म्स और संजय लीला भंसाली पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान आलिया भट्ट को भी सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, अब उनके फैंस भी 'आई स्टैंड विथ आलिया भट्ट' (Alia Bhatt) के जरिए एक्ट्रेस का बचाव कर रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर आलिया भट्ट ट्रेंड कर रही हैं।

आलिया के बचाव में फैंस ने किए ट्वीट

आलिया को किया जा रहा ट्रोल

वहीं, उनके फैंस का कहना है कि आलिया भट्ट काफी प्रतिभाशाली हैं, इसलिए उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफ़ी विथ करण का था, जिसमें आलिया भट्ट कहती हुई नजर आई थीं कि सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में वह सुशांत को मारना चाहेंगी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उनकी और करण की काफी क्लास लगाई थी।

बता दें कि सोमवार (15 जून) को मुंबई के विले पार्ले में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे।

टॅग्स :आलिया भट्टसुशांत सिंह राजपूतकरण जौहरसलमान खानसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?