लाइव न्यूज़ :

बदल गई रणबीर-आलिया के 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट, अब दिसंबर नहीं बल्कि इस दिन आएगी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: April 27, 2019 16:42 IST

अयान मुखर्जी के साथ करण जौहर ने भी इस फिल्म की नई रिलीज डेट के इस ऑफिशियल पोस्ट को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय के साथ और नागार्जुन और कई मल्टी स्टार भी नजर आएंगे।

Open in App

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अयान मुखर्जी की ये फिल्म सबसे पहले दिसंबर में रिलीज की जानी थी। मगर रिसेंटली फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी है। अब ये फिल्म साल 2020 के मिड में रिलीज होगी।  

अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम और करण जौहर ने ट्वीट करके इस बात को साफ किया है कि अब ब्रह्मास्त्र नए साल यानी 2020 के मिड में रिलीज होगी। अयान ने अपने पोस्ट में लिखा,'ब्रह्मास्त्र उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जैसा था। जिसके लिए मैं 2011 से काम कर रहा हूं और फिल्म ये जवानी है दीवानी के टाइम में भी ये मेरे दिमाग में चल रहा था।' 

अयान ने लिखा है, 'पहले ये फिल्म क्रिसमस 2019 में रिलीज होने वाली थी मगर हम और हमारी वीएफएक्स टीम इस फिल्म के लिए थोड़ा और समय चाहती है। ताकि इस फिल्म से फैंस तक एक नया और अनोखा एक्सपीरियंस पहुंचाया जा सके।'

अयान मुखर्जी के साथ करण जौहर ने भी इस फिल्म की नई रिलीज डेट के इस ऑफिशियल पोस्ट को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय के साथ और नागार्जुन और कई मल्टी स्टार भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। 

ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म सुपरस्टिशज पर बेस्ड होगी। जिसमें एक बाप अपने सपने को पूरा करने के लिए घर से भाग जाता है। जहां उसे अपनी शक्तियों का एहसास होता है।  

टॅग्स :ब्रह्मास्त्रआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया