लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अली जफर ने मीशा शफी के खिलाफ लिया एक्शन, भेजा नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 26, 2018 15:53 IST

अली जफर ने गायिका - अदाकारा मीशा शफी को कानून नोटिस भेजकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के लिए माफी मांगने की मांग की या 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमे का सामना करने को कहा है।

Open in App

पाकिस्तान के एक्टर और सिंगर  अली जफर के ऊपर हाल ही में यौन शोषण के आरोप लगे। जिनको उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा है कि वो सोशल मीडिया पर किसी पर आरोप लगाने के बजाए कानून का सहारा लेंगे। 

ऐसे में अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अली जफर ने गायिका - अदाकारा मीशा शफी को कानून नोटिस भेजकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के लिए माफी मांगने की मांग की या 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमे का सामना करने को कहा है।

कानूनी नोटिस में जफर ने कहा है कि मीशा आरोप लगाने वाले ट्वीट को डिलीज करें। वहीं, मीशा के वकील मोहम्मद अहमद पनसौता ने पुष्टि की है कि उनकी मुवक्किल को नोटिस मिला है। उन्होंने ट्वीट किया , ‘हमें नोटिस प्राप्त हुआ है और सामग्री का निरीक्षण कर रहे हैं।अली जफर के संबंध में मीशा का बयान सच पर आधारित है, लिहाजा हम नोटिस को खारिज करते हैं।’ 

जानें क्या है मामला

दरअसल पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन की आगाज हो चुका है। जिसके जरिए इसका आरोप अली पर लगा है। दरअसल गुरुवार को  पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा ने भी इस हैशटैग #MeTooके साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अली जफर पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है।

मीशा ने ट्वीट करते लिखा कि मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्‍शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्‍या का समाधान भी नहीं है। उनकी अंतरात्‍मा अब चुप रहने पर राजी नहीं होती। अपनी आप बीती बताते हुए मीशा ने #MeToo के साथ टैग किया है। 

उनके इस ट्वीट के बाद अली मीडिया में छा गए और तरह-तरह के आरोप उनपर लगने लगे। ऐसे में खुद अली ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए लिखा कि  मैं दो बच्‍चों का पिता हूं और एक जिम्‍मेदार पति व बेटा हूं। मैं अपने परिवार और दोस्‍तों की जरूरत के समय हमेशा उनके साथ रहा हूं, खासतौर पर तब जब उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है। अब भी मैं ऐसा ही करूंगा। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और इस बात का जवाब मैं चुप रहकर भी नहीं दूंगा।

टॅग्स :पाकिस्तानअली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?