लाइव न्यूज़ :

Akshra Singh New Bhojpuri Song Viral: अक्षरा सिंह का नया गाना 'मेरा बाबू क्‍यों मुझसे नाराज है' रिलीज, फैंस कर रहे जमकर पसंद

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 19:53 IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फैंस के बीच यह गीत जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मेरा बाबू क्‍यों मुझसे नाराज है ’ यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है।गाने में अक्षरा सिंह अपने रूठे प्रेमी को मनाने की कोशिश करती दिखाई पड़ रही हैं।इस तरह के गानों को दर्शकों को प्यार भी हमेशा मिलता रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों का डिमांड हमेशा से रहा है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह के गानों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे हैं। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मेरा बाबू क्‍यों मुझसे नाराज है ’ यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। 

इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है, इतना ही नहीं इस गाने को डायरेक्ट भी अक्षरा ने ही किया है। ये नया गाना अक्षरा के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में अक्षरा सिंह अपने रूठे प्रेमी को मनाने की कोशिश करती दिखाई पड़ रही हैं। मोहब्‍बत में रूठने-मनाने का सिलसिला तो हमेशा से बना रहा है। इस तरह के गानों को दर्शकों को प्यार भी हमेशा मिलता रहा है। 

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अक्षरा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में रहती हैं। इससे पहले सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ‘एक लाख का लहंगा’ ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि लोग बार-बार सुनने के लिए मजबूर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को 24 घंटे के दौरान नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लिया था।

अक्षरा की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में होती हैं, जिन्होंने अपनी सुंदरता और अपने सशक्त अभिनय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की हिट जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़ के एक सुपर हिट फिल्में दी हैं, जिस में सइया सुपरस्टार, पवन राजा, दिलवाला, सत्या, तबादला जैसी फिल्में शामिल हैं।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरी सोंगभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया