लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ पर बड़ा अपडेट, जानें कब दुनियाभर में होगी रिलीज

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 15:19 IST

पहले 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट ईद 2020 तय हुई लेकिन उसी वक्‍त इसका क्‍लैश सलमान खान की 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' से हो रहा था। ऐसे में डिसाइड हुआ कि फिल्‍म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इस तरह कई डेट बदलने के बाद अब रिलीज होने की तारीख सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'सूर्यवंशी' दिवाली 2020 पर रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघरों को लेकर गाइडलाइंस को देखते हुए रोक दिया गया था। अक्षय ने कहा कि हमने आपसे सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया था और आपको वह मिलेगा। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 30 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की। ‘सूर्यवंशी’ को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।

इस फिल्म को पिछले साल 24 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण इसे रिलीज करने की योजना टाल दी गई थी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए यह जानकारी साझा की।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने आपसे सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया था और आपको वह मिलेगा। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। आ रहा है पुलिस,सूर्यवंशी 30 अप्रैल 2021 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’ 

जानें अक्षय कुमार द्वारा साझा किए गए वीडियो में क्या दिखाया गया-

इसके बाद दिखाया गया कि कैसे ट्रेलर को लोगों का प्‍यार मिला लेकिन फिर अचानक जो हुआ, उसके बारे में किसी को आभास नहीं था। यहां से दिखाया जाता है कि कैसे कोरोना के कारण दुनिया एकदम से रुक गई। सबकुछ बंद हो गया।

'सूर्यवंशी' की रिलीज होने की फाइनल तारीख आई-

पहले 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट ईद 2020 तय हुई लेकिन उसी वक्‍त इसका क्‍लैश सलमान खान की 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' से हो रहा था। ऐसे में डिसाइड हुआ कि फिल्‍म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। फिर मेकर्स ने निर्णय लिया कि यह 24 मार्च 2020 का रिलीज होगी लेकिन कोरोना के कारण पोस्‍टपोन हो गई। फिर जून 2020 में खबर आई कि 'सूर्यवंशी' दिवाली 2020 पर रिलीज होगी लेकिन सिनेमाघरों को लेकर जो गाइडलाइंस थीं, उसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्‍म को होल्‍ड पर डाल दिया। अब फाइनल तारीख आ गई है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया