लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का ऑफीशियल आस्ट्रेलियन होगा प्रीमियर, मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में इसकी स्पेशल इंडिपेंडेंस डे होगी स्क्रीनिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 12:39 IST

भारत द्वारा खुद को चन्द्रयान 2 के चमत्कार हेतु तैयार करने के साथ ही इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को उस अविश्वसनीय कहानी के बारे में बताया जाएगा कि भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने किस तरह देश के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन को क्रैक किया

Open in App

भारत द्वारा खुद को चन्द्रयान 2 के चमत्कार हेतु तैयार करने के साथ ही इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को उस अविश्वसनीय कहानी के बारे में बताया जाएगा कि भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने किस तरह देश के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन को क्रैक किया। विद्या बालन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल में यह राज़ खुलेगा, जो इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होने जा रही है।

 साहस की थीम के मद्देनजर मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल एचओवायटीएस चाडस्टोन में फिल्म का ऑफीशियल ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर होस्ट करेगा। संयोगवश इस फिल्म का यह पहला फेस्टीवल प्रीमियर भी होगा।

 यह साइंस-फिक्शन अदम्य मानवीय भावना, नारी शक्ति और देशभक्ति के जज़्बे का एक जश्न है, जो इस एक ही फिल्म में समाया हुआ है। खुद अक्षय ने इसे अपने करियर की सबसे मर्मस्पर्शी फिल्म करार दिया है। यह फिल्म मोटे तौर पर उन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों, जिन्होंने 2014 में मार्स ऑर्बिटर मिशन में अपना योगदान दिया था, की कहानी पर आधारित है और यह रिलीज होने से पहले ही बड़ी हलचल पैदा कर रही है। अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी के चलते सुर्खियों में आई फिल्म की स्टार कास्ट में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और शरमन जोशी भी शामिल हैं। एक कमर्शियल पॉटबॉइलर के रूप में डिजाइन की गई यह फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी है, जो विदेशों में भी भारतीय दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेगी।

 अपनी घरेलू रिलीज़ की पूर्व संध्या पर इतने बड़े पैमाने की व्यावसायिक फिल्म का किसी फेस्टीवल में प्रीमियर होना असाधारण घटना है, लेकिन आईएफएफएम ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए दिल को छू लेने वाली कहानियां पेश करने को लेकर प्रतिबद्ध था।

टॅग्स :अक्षय कुमारतापसी पन्नूविद्या बालनसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस