लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2019 16:40 IST

अक्षय कुमार की मिशन मंगल 15 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद अब महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दी गई है

Open in App

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज के बाद से कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 165 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म को महाराष्ट्र में अब टैक्स फ्री कर दिया गया है।

फिल्म रिलीज के बाद से शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में  फिल्म को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। इससे फिल्म की पहुंच महाराष्ट्र के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक हो सकेगी। 

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने सुपर 30 को टैक्स फ्री किया था। मिशन मंगल को फिलहाल और किसी राज्य में टैक्स फ्री नहीं किया गया है। महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हो जाने से अब फिल्म को खासा लाभ मिल  सकता है।

फिल्म की शुरुआत की कमाई

फिल्म ने शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़, बुधवार को 6.84 करोड़ और गुरुवार को 6.93 करोड़ की कमाई की। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 128.16 करोड़ हो गई है। अभी फिल्म की कमाई जारी है। 

अक्षय कुमारविद्या बालन जैसे स्टार वाली मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में मंगलयान की कामयाबी को दिखाया गया है। फिल्म को समीक्षको से दमकर सराहना मिली है।  ये फिल्म इस साल की ज्यादा कमाइई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

क्या है कहानी

मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा

टॅग्स :मिशन मंगलअक्षय कुमारविद्या बालनसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?