लाइव न्यूज़ :

'अक्षय कुमार ने मजबूरी में की थी तारीफ', द कश्मीर फाइल्स को बॉलीवुड का समर्थन नहीं मिलने का दावा कर भड़के विवेक अग्निहोत्री

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2022 12:17 IST

विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिला। किसी ने उनकी फिल्म की तारीफ नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने भोपाल के एक कार्यक्रम में द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की थीविवेक अग्निहोत्री ने इसके लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद भी बोला थाअब अग्निहोत्री ने कहा है कि उन्होंने मजबूरी में फिल्म की तारीफ की थी

नई दिल्लीः द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनकी फिल्म को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने का दावा करते हुए एक बातचीत में नाराजगी जाहिर की। विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि उनकी फिल्म को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिला। किसी ने उनकी फिल्म की तारीफ नहीं की।

हाल में विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आरजे रौनक के टॉक शो 'तेरा जवाब नहीं' में अपनी फिल्म पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत में जब रौनक ने कहा, 'बॉलिवुड के काफी सारे लोगों ने आपकी फिल्म की तारीफ की है।' इसके जवाब में विवेक ने कहा, 'जैसे...जैसे? नाम बताओ?' इसके बाद आरजे रौनक अक्षय कुमार का नाम लेते हैं। 

विवेक ने अक्षय की खिंचाई करते हुए कहा, 'मजबूरी में क्या बोलेगा आदमी जब सौ लोग सामने खड़े होकर सवाल पूछेंगे कि कश्मीर फाइल्स चली और आपकी फिल्म नहीं चली, तो क्या बोलेगा, वो तो मैं एक फंक्शन में था भोपाल में, इसलिए बोलना पड़ गया।' इसके बाद आरजे रौनक ने जब पूछा कि विवेक के पीठ पीछे कोई फिल्म के बारे में बात करता है तो उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं करता है।

 गौरतलब है कि एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की थी। और मजाक में कहा था कि इस फिल्म ने मेरी फिल्म को बर्बाद कर दिया।अक्षय ने भोपाल के एक कार्यक्र में कहा था, 'विवेक जी ने कश्मीर फाइल्स बना कर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक भेंट बन कर आई है, ये और बात है कि मेरी पिक्चर को डुबो दिया है।'

 

टॅग्स :अक्षय कुमारVivek Ranjan Agnihotriद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस