लाइव न्यूज़ :

Kesari Movie: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का नया पोस्टर हुआ जारी, ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए 'खिलाड़ी'

By मेघना वर्मा | Updated: February 12, 2019 13:45 IST

अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी।

Open in App

खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के नए पोस्टर ने फैंन्स के बीच धमाल मचा दिया है। मंगलवार को जारी हुए इस पोस्टर में अक्षय कुमारकेसरी रंग की पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। इस साल की मोस्ट अवेटेड इस फिल्म का एक पोस्टर पहले भी जारी किया जा चुका है। सिक्खों पर बनी इस कहानी में अपने चहेते अक्षय को देखने के लिए लोग पहले से ही एक्साइटेड हैं। 

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा हैंडिल पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है, ''आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा खून वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी। अक्षय की ये लाइनें इतनी पावरफुल और स्ट्रॉग हैं की आप दूबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं पोस्टर में अक्षय का ब्लैक एंड व्हाइट लुक भी आपको हिला देगा। 

सिक्ख बटालियन की है ये कहानी

इसके पहले रिलीज हुए पोस्टर में भी अक्षय कुमार बटालियन के लुक में नजर आए थे। इस नए पोस्टर में उनकी दाढ़ी और तलवार के साथ उनकी केसरी रंग की पगड़ी उनको एकदम सिख बटालियन का लुक देती है। इसके पहले अक्षय कुमार सिंह इज किंग में भी सरदार का किरदार निभाते दिखाई दिए थे।

गदर से कर रहे हैं कंम्पेयर

वैसे तो फैंन्स कभी भी कुछ भी कहते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय के फैंन्स जहां उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अक्षय की इस फिल्म और लुक को सनी देओल के गदर फिल्म के लुक से कम्पेयर करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है गदर फिल्म की कहानी में सनी एक सिक्ख बने थे। वहीं केसर मूवी में अक्षय सिक्ख बटालियन का रोल निभाएंगे।

21 फरवरी को आएगा ट्रेलर

अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। 1897 में हुई बैटल ऑफ सारगढ़ी पर आधारित इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी में अक्षय के साथपरिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी। अक्षय ने अपने इस लुक को लेकर कहा था कि जब भी वो अपने सिर पर ताज यानी पगड़ी पहनते हैं उन्हें गर्व महसूस होता है। 

टॅग्स :केसरीअक्षय कुमारपरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?