लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पहली बार काम करने वाले हैं आयुष्मान खुराना! जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 10, 2022 17:39 IST

आयुष्मान खुराना स्टारर एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। अब नई रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को जारी किया जाएगा।

मुंबई: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। अनिरुद्ध अय्यर इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। फिलहाल, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आयुष्मान इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पहली बार काम करने वाले हैं।

अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ काम करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय भी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का हिस्सा होने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से बताया, "फिल्म का शीर्षक है एन एक्शन हीरो - हिंदी सिनेमा के मूल एक्शन हीरो - अक्षय कुमार की उपस्थिति के बिना उस शीर्षक के साथ कोई फिल्म कैसे बना सकता है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ी कुमार ने पहले ही फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शूटिंग कर ली है, जो आयुष्मान के चरित्र और दृष्टिकोण में बदलाव लाने के लिए तैयार है। पिछले साल अक्टूबर में निर्माताओं द्वारा 'एन एक्शन हीरो' की घोषणा की गई थी। इसमें जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं। यह खुराना की पहली एक्शन फिल्म है और इसका निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं।

टॅग्स :Ayushmann KhurranaAkshay Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया