लाइव न्यूज़ :

परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी का ठेला लगा रहा यह एक्टर, अक्षय कुमार संग 'सूर्यवंशी' फिल्म में कर चुका है काम

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 10:04 IST

कोरोना वायरस की वजह से एक्टर को अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए गलियों में घूम-घूमकर सब्जी बेचना पड़ रहा है। कार्तिक नामक यह एक्टर अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसे सिलेब्स के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में काम करने वाले एक्टर कार्तिक साहो सब्जी बेचने को मजबूर हैं।परिवार का पेट पालने के लिए वह इन दिनों सब्जी का ठेला लगा रहा हैं। कार्तिक साहो ने अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसे सिलेब्स के बॉडीगार्ड के तौर पर काम किया है।

कोराना के कहर से बचने के लिए सरकार ने देश भर में लाकडाउन लागू किया था। हालांकि, अब चीजें धीरे-धीरे समान्य हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों पर इसका गहरा असर पड़ा है। देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए, कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने लोगों को नौकरी से निकला दिया है। वहीं फिल्मों की शूटिंग नहीं होने से कई एक्टर की जिंदगी भी इससे प्रभावित हुआ है।  

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से काम न मिलने से कई कलाकारों को आर्थिक मंदी से जूझना पड़ रहा है। कई कलाकार अपना जीवन यापन के लिए दूसरी कामों की तरफ रुख कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिसमें एक्टर सब्जी या फिर फल बेचते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे ही एक एक्टर ती तस्वीरें इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। 

सब्जी बेचने को मजबूर हैं कार्तिक

अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में काम करने वाले एक्टर कार्तिक साहो सब्जी बेचने को मजबूर हैं। परिवार का पेट पालने के लिए वह इन दिनों सब्जी का ठेला लगा रहा हैं। ओडीशा के रहने वाले कार्तिक मुंबई में काम न होने की वजह से अपने घर वापस आकर सब्जी बेच रहे हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' में कार्तिक का ऐक्शन सीन है। कार्तिक की तरह कई कलाकार अभी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसे सिलेब्स के रह चुके हैं बॉडीगार्ड 

कार्तिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह 17 साल की उम्र में बॉलिवुड में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई गए थे। वहां उन्होंने अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसे सिलेब्स के बॉडीगार्ड के तौर पर काम किया है। वहीं सूर्यवंशी' में उनका अक्षय कुमार के साथ फाइट सीन है। इतना सब करने के बाद भी आज उनके पास परिवार का पेट पालने तक का पैसा नहीं है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारसूर्यवंशी मूवीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल