लाइव न्यूज़ :

बेटे आरव के एक्टिंग डेब्यू को लेकर बोले अक्षय कुमार, याद आई पापा की कही ये बात!

By मेघना वर्मा | Updated: March 28, 2019 18:43 IST

इस साल भी कई स्टार किड डेब्यू करने जा रहे हैं। जिनमें चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय, मोहनीश बेहल की बेटी प्रनूतन बहल हैं।

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म केसरी की सक्सेज को इंज्वॉय कर रहे हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अक्षय सिक्खों के किरदार और लुक में जबरजस्त लग रहे हैं। वहीं इन दिनों स्टार किड का बॉलीवुड में डेब्यू करना आम सी बात हो गई है। इसी वजह से अक्षय के बेटे आरव के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी लोग बातें कर रहे हैं। 

जब इस बारे में खिलाड़ी कुमार से पूछा गया तो उन्होंने दिल छू जाने वाला जवाब दिया। अक्षय कुमार ने कहा, 'आरव अभी सिर्फ 16 साल का ही तो है, और वो अपनी लाइफ इंजॉय कर रहा है। मैंने उसके ऊपर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं डाला है और अभी ये उसके करियर के लिए बात करने का सही समय भी तो नहीं है। मैं किसी भी तरह का बोझ उसपर नहीं डालना चाहता।'

अक्षय ने कहा कि इस मामले को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह स्पष्ट है आरव की पसंद से वो पूरी तरह तरह संतुष्ट हैं। अक्षय ने बताया, 'मेरे पिताजी ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं बनाया था। वो हमेशा कहते थे कि अगर तुम खेल या कराटे में दिलचस्पी रखते हो और ब्रूस ली बनना चाहते हो तो आगे बढ़ो। लेकिन हां, इस दौरान कम से कम थोड़ा बहुत ब्रूस ली तो जरूर बन जाना। आज वहीं चीज मेरे काम आई है'

इस साल अनन्या पांडेय कर रही हैं डेब्यू्

वहीं बीते साल यानी 2018 में कई स्टार किड ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिनमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का नाम सबसे पहले आता है। वहीं इस साल भी कई स्टार किड डेब्यू करने जा रहे हैं। जिनमें चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय, मोहनीश बेहल की बेटी प्रनूतन बहल हैं। अनन्या जहां स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वहीं प्रनूतन बहल नोटबुक से डेब्यू करने जा रही हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया