लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने कही बड़ी बात, 'मैं किसी धर्म को नहीं मानता, मैं तो बस...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2020 15:11 IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का कहना है कि वह किसी धर्म में विश्‍वास नहीं रखते हैं।अक्षय अपनी आने वाली फिल्‍म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अक्षय एक की एक के बाद एक फिल्में पर्दे पर उतर रही हैं

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अक्षय एक की एक के बाद एक फिल्में पर्दे पर उतर रही हैं। गुड न्यूज  की अपार सफलता के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी जल्द पर्दे पर उतरने वाली है। ऐसे में हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा है कि वह सिर्फ एक धर्म में विश्वास  रखते हैं वह है भारतीयता।

पीटीआई को हाल ही में अक्षय कुमार ने इंटरव्यू दिया है। अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी को लेकर इंटरव्यू दिया है। 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी  ने किया है। ये पुलिस पर आधारित रोहित शेट्टी की तीसरी फिल्‍म है।

अक्षय कुमार ने कहा है कि आने वाली फिल्म सूर्यवंशी दुनिया को धर्म का चश्मा दिखाने वाली है। मैं किसी भी धर्म पर विश्वास नहीं रखता हूं। मैं सिर्फ भारतीय होने पर विश्वास रखता हूं और यहीं बात मेरी होने वाली फिल्म में भी दिखेगी।इसके पीछे असल भावना एक भारतीय होने की है न कि पारसी, हिंदू या फिर मुस्लिम होने की, हम इसे धर्म के आधार पर नहीं देख रहे।

अक्षय से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि जब देश में धार्मिक आधार पर उधर पुधल देखने को मिल रही है तो आपकी फिल्म अहम हो जाती है। इस पर अक्षय ने कहा है कि ये सिर्फ इत्तफाक है हमने सोच समझकर नहीं किया है लेकिन फिल्म पूरे समाज के पेश करती  है। फिल्म अक्षय कुमार एक एटीएस ऑफीसर का रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा है कि हम जो फिल्में बनाते हैं उनमें पॉजेटिव और नेगेटिव दोनों तरह के रोल होते है।मैं सिर्फ एक किरदार निभाता हूं।हर फिल्‍म में अच्‍छे और बुरे किरदार होते हैं। फिल्म इसी महीने मार्च में पर्दे पर पेश हो रहीहै। इस फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीअक्षय कुमारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?