लाइव न्यूज़ :

सेना के बयान पर ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट को लेकर अक्षय कुमार को हुआ दुख, कहा- वो हैं तो आज हम हैं

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2022 19:55 IST

अक्षय कुमार ने अभिनेत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने अभिनेत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, यह देखकर दुख होता हैउन्होंने कहा- हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिएअभिनेत्री अपने विवादित ट्वीट के लिए मांग चुकी हैं मांफी, हटा चुकी हैं ट्वीट

मुंबई: सेना के बयान पर विवादित ट्वीट करने वाली फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की चौतरफा कड़ी आलोचना हो रही है। अभिनेत्री ने भले ही अपने विवादित ट्वीट पर माफी मांग ली हो, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें लोगों की आलोचना का शिकार झेलना पड़ रहा है। आलोचना करने वालों में राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्म जगत के सितारे भी शामिल हैं। गुरुवार को बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर दुख जताया।

अक्षय कुमार ने अभिनेत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।" अपने इस ट्वीट में उन्होंने हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी शेयर की। 

आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में  गलवान घाटी में 2020 में हुए संघर्ष का जिक्र करने वाले विवादित ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। साथ ही वह अपना विवादित ट्वीट भी हटा चुकी हैं। ट्वीट में फिल्म अभिनेत्री ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर जवाब दिया था। सैन्य अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि भारतीय सेना पीओके पर पुन: नियंत्रण के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया में रिचा ने लिखा, गलवान हाय कह रहा है।

यह ट्वीट करने बाद अनेक लोगों ने ट्विटर पर अभिनेत्री को आड़े हाथ लिया। ट्विटर पर सुबह से ही अभिनेत्री के ट्वीट को लेकर ट्रेंड चलने लगा। उन पर भारतीय सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया। विवाद बढ़ने के बाद ऋचा ने माफी मांगते हुए कहा कि वह भारतीय सेना की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी मंशा बिल्कुल नहीं थी, फिर भी जिन तीन शब्दों पर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उनसे किसी को चोट पहुंची हो तो मैं खेद जताती हूं और यह भी कहती हूं कि यदि मेरे शब्दों से बिना इरादे के भी फौज में मेरे भाइयों के अंदर ऐसी कोई भावना आई हो तो मुझे दुख है। मेरे नानाजी भी सेना में थे।’

टॅग्स :अक्षय कुमारऋचा चड्ढाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास