लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, तो इसलिए आज तक नहीं की एक भी हॉलीवुड फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2019 19:47 IST

अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 4 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, बोमन इरानी, चंकी पांडे, कृति सेनन, पूजा हेगडे़ और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। 

Open in App

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी होंगे। इसरो पर बन रही अक्षय की इस फिल्म को लोगों ने अभी से हिट कहना शुरू कर दिया है। वहीं आज कल के स्टार्स का हॉलीवुड की ओर झुकाव देखकर अक्सर खिलाड़ी कुमार से ये पूछा जाता है कि उन्होंने कभी हॉलीवुड में ट्राई क्यों नहीं किया। 

रिसेंटली हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमा ने इस सवाल का जवाब दिया है। जब अक्षय से हॉलीवुड को लेकस सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे अभी तक कोई हॉलीवुड फिल्म ऑफर ही नहीं हुई, और जो हुईं वो उतनी बड़ी या ग्रेट फिल्में नहीं थी मगर मैं बॉलीवुड में फिल्में करके खुश हूं।'

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि कभी उनके पास किसी बेहतरीन और इफेक्टिव स्क्रिप्ट हॉलीवुड से आती है तो वो अपना टैलेंट दिखाने को तैयार हैं और वो हॉलीवुड की फिल्में कराना पसंद करेंगे। उनकी इस बात से ये तो पता चल ही गया कि खिलाड़ी कुमार स्क्रिप्ट को चुनने में चूजी हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अपने करियर में चुनिंदा फिल्में दी हैं। 

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म केसरी ने भी लोगों को दिल जीता था। साल 1897 के सहगढ़ी वॉर पर बनी इस कहानी ने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगा दिया था। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। 

जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 4 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, बोमन इरानी, चंकी पांडे, कृति सेनन, पूजा हेगडे़ और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। 

खबर है कि हाउसफुल 4 के में अक्षय कुमार मीका सिंह के साथ मिलकर रैप भी करने वाले हैं। अब देखना होगा कि लोगों को उनकी आवाज और उनकी ये फिल्म कैसी लगती है। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया