लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स ने जारी की सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट, टॉप 10 में अक्षय कुमार एकलौते बॉलीवुड एक्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 16:52 IST

फोर्ब्स ने सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें अक्षय कुमार टॉप 10 में आने वाले एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल की तरह इस साल भी सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की गई हैअक्षय की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापन रहा है

फोर्ब्स ने इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस बार टॉप 10 में शामिल हैं। उन्होंने छठा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्हीं स्टार्स का नाम शामिल है, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा सैलरी पाई हो। अक्षय टॉप 10 में एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं। 

ड्वेन जॉनसन

रेसलर से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 1 जून 2019 से 1 जून 2020 के बीच ड्वेन ने 87.5 मिलियन डॉलर की कमाई की।

रयान रेनॉल्ड्स

ड्वेन जॉनसन के बाद दूसरा स्थान रयान रेनॉल्ड्स ने हासिल किया। हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने 71.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 

मार्क वॉलबर्ग 

इस लिस्ट में तीसरा नाम मार्क वॉलबर्ग का है, जिन्होंने 1 जून 2019 से 1 जून 2020 के बीच 58 मिलियन डॉलर कमाए हैं।

बेन एफ्लेक

1 जून 2019 से 1 जून 2020 के बीच एक्टर-डायरेक्टर बेन एफ्लेक की कमाई 55 मिलियन डॉलर रही। 

विन डीजल

पांचवें नंबर पर विन डीजल हैं, जिन्होंने 54 मिलियन डॉलर इस साल कमाए हैं। 

अक्षय कुमार

कई हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ते हुए अक्षय कुमार छठा स्थान हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापन रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने 48.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 

मेनुएल मिरांडा 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार के बाद मेनुएल मिरांडा ने सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 45.5 मिलियन डॉलर की कमाई की। 

विल स्मिथ

इस लिस्ट में तीसरा नाम विल स्मिथ का है, जिन्होंने 1 जून 2019 से 1 जून 2020 के बीच 44.5 मिलियन डॉलर कमाए हैं।

एडम सैंडलर

नौंवे स्थान पर एडम सैंडलर हैं, जिनकी कमाई 41 मिलियन डॉलर है।

जैकी चैन

इस लिस्ट का सबसे आखिरी नाम जैकी चैन हैं। उन्होंने 40 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारफोर्ब्सविन डीजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया