लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने अमित शाह को दी ये अहम सलाह, पीएम मोदी के इंटरव्यू लेने पर कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2019 13:05 IST

अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज जल्द पर्दे पर आने वाली है। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में एक हैं खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमारकुछ समय पहले ही अक्षय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया था

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में एक हैं खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार। कुछ समय पहले ही अक्षय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया था। ये साक्षात्कार हर एक जगह छा गया था। अक्षय के कुछ सवालों को लेकर उनका सोशल मीडिया पर मजाक भी बनाया गया था। लेकिन अब पहली बार इस पर अक्षय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में अक्षय कुमार आजतक के एक प्रोग्राम में पहुंचे थे जहां उनसे सवाल किया गया कि जो सवाल उन्होंने पीएम मोदी से किए क्या वह रिसर्च किए हुए थे। इस पर उन्होंने कहा है कि नहीं ऐसा नहीं है  इंटरव्यू में मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप आम खाते हैं? खाते हैं तो कैसे खाते हैं? इस सवाल पर मेरा मजाक उड़ाया गया लेकिन अब इसमें रिसर्च क्या करुं।

अक्षय ने बताया है कि मेरे मन में जो भी आया था मैंने पूछ लिया था। जैसे आप मुझसे पूछ रहे हैं आप पराठे खातें हैं मैंने उनसे पूछ लिया कि आप आम खाते हैं। क्या प्रधानमंत्री आम नहीं खा सकते हैं, चुटकुले नहीं सुना सकते हैं? मैंने तो उन्हें चुटकुला भी सुनाया था। वो एक नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू था।

यहां अक्षय से पूछा गया कि क्या वह देश के गृहमंत्री अमित शाह से कोई सवाल करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह शाम को 7.30 बजे के बाद खाना ना खाएं। क्योंकि हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। ये फिट रहने के लिए अच्छा होता  है। वो देश के एक महत्वपूर्ण इंसान हैं। उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 

अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज जल्द पर्दे पर आने वाली है। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर, किआरा अडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया