लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अक्षय कुमार से लगाई गुहार, ‘बच्चन पांडेय’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ी

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:40 IST

52 वर्षीय अक्षय ने भी ‘बच्चन पांडेय’ की नयी रिलीज तारीख और पोस्टर ट्विटर पर डालते हुए कहा कि वह फिल्म जगत के अपने दोस्तों के लिए हमेशा मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘लाल सिंह चड्ढा’ में शीर्ष किरदार अदा कर रहे आमिर खान ने ‘बच्चन पांडेय’ की टीम के प्रति आभार जताया।टॉम हैंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी

सुपरस्टार आमिर खान ने इस साल क्रिसमस पर आने वाली अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से टकराव टालने के लिए फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ की रिलीज की तारीख बढ़ाने पर अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता साजिद नाडियाडवाला का शुक्रिया अदा किया है।

टॉम हैंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ में शीर्ष किरदार अदा कर रहे 54 वर्षीय खान ने सोमवार को ट्विटर पर ‘बच्चन पांडेय’ की टीम के प्रति आभार जताया। आमिर ने ट्वीट किया, ‘‘कई बार एक बार में ही बात बन जाती है। मेरे अनुरोध पर फिल्म बच्चन पांडेय की रिलीज की तारीख बढ़ाने के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला का शुक्रिया। उनकी फिल्म के लिए बहुत शुभकामनाएं।’’

52 वर्षीय अक्षय ने भी ‘बच्चन पांडेय’ की नयी रिलीज तारीख और पोस्टर ट्विटर पर डालते हुए कहा कि वह फिल्म जगत के अपने दोस्तों के लिए हमेशा मौजूद हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आमिर खान। कभी भी। हम सब दोस्त हैं। नया लुक, नयी रिलीज तारीख साझा कर रहा हूं। अब यह 22 जनवरी, 2021 को आएगी।’’ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर के साथ करीना कपूर खान होंगी, वहीं ‘बच्चन पांडेय’ में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन होंगी। 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानअक्षय कुमारबच्‍चन पाण्‍डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?