लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट फिलहाल के लिए टली, कोरोना वायरस के कहर का दिखा असर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 08:44 IST

sooryavanshi release date got postponed due to CoronaVirus एक सर्वे के अनुसार फिल्म सूर्यवंशी वर्ष 2020 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म हैंl

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है।इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है।

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस के चलते एक व्यक्ति की भारत में जान भी जा चुकी है। ऐसे में अब  अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट घोषित करने की अभी कोई बात नहीं की है।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। ऐसे में अब रिलीज के ठीक पहले फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है। क्योंकि कोरोना के चलते लोग थिएटर में कम जा रहे हैं जिसके चलते फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा साथ ही। ये फैसला लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘क्योंकि हमारी सुरक्षा सबसे पहले आती है, सुरक्षित रहिए, अपना ध्यान रखिए।’

उन्होंने एक नोट भी जारी किया हैl इसमें लिखा है, ‘फिल्म सूर्यवंशी हमने बहुत मेहनत और लग्न से बनाई हैंl इसके चलते हम आपको और आपके परिवार को दिखाने के लिए उत्साहित थे लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बतौर निर्माता हमने इस फिल्म की रिलीज को टालने का निर्णय लिया है क्योंकि हमारे लिए हमारे प्यारे दर्शकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे अहम है। इसके चलते सूर्यवंशी की रिलीज को आगे टाल दिया है और यह सही समय आने पर रिलीज की जाएगी। क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले आती है। तब तक फिल्म के प्रति अपना उत्साह बनाए रखें। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें, हम सभी को इससे लड़ना होगा। - टीम सूर्यवंशी। गौरबतल है कि कोरोना वायरल के चलते दिल्ली, जम्मू कश्मीर, केरल के सिनेमाघरों में पाबंदी लगा दी गई है। ताकि लोग भीड़ वाली जगह पर ना जा सकें और कोरोना के वायरस ना फैले। कोराना वायरस के चलते फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससूर्यवंशी मूवीअक्षय कुमारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?