लाइव न्यूज़ :

भावुक हुए अक्षय कुमार, वीडियो शेयर करके की दिल की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 11, 2019 09:12 IST

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे9 सितंबर को खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार का जन्मदिन था।।इस खास मौके पर खिलाड़ी कुमार को सेलेब्स से लेकर फैंस ने तक उनको विश किया है।

9 सितंबर को खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार का जन्मदिन था।इस खास मौके पर खिलाड़ी कुमार को सेलेब्स से लेकर फैंस ने तक उनको विश किया है। फैंस और सेलेब्स से इतना प्यार पाकर खिलाड़ी कुमार भावुक हो गए हैं और एक वीडियो शेयर करके शुक्रिया कहा है।

बर्थडे बाद खिलाड़ी कुमार ने खास वीडियो शेयर किया है।वीडियो में अक्षय कहते नजर आ रहे हैं कि आज मैं नॉर्मल दिनों से ज्यादा लकी फील कर रहा हूं। आज 10 सितंबर है, सबका इतना सारा प्यार देखकर मेरी मां कहती है कि दुआओं से बढ़कर और कोई कमाई नहीं होती। और मुझे तो करोड़ों दुआ मिली है।

खिलाड़ी कुमार ने कहा है कि आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद, मेरे फ्रेंड्स, कलीग्स जिन्होंने इतना प्यार दिया, इतनी दुआएं भेजी, और एक बड़ा सा थैंक्यू मेरे सामने फैन क्लब का। मैंने आप सबके वीडियोज और फोटोज देखे। आपने मेरा बर्थ डे जो इतने अच्छे तरीके से बनाया है। इतना खुशहाल तरीके से बनाया है। मैं आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।

अक्षय कुमार का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैंने देखा कि कई वीडियोज में लोग अनाथआश्रम में गए और वहां के बच्चों के साथ वक्त बिताया। किताबें, दवाईयां डिस्ट्रीब्यूट की, किसी ने मिशन मंगल की स्क्रीनिंग अरेंज किया। बस मैं उम्मीद करता हूं कि वो पाइरेटेड ना हो (हंसते हुए), फिर किसी ने ब्लड डोनेशन कैंप अरेंज किया। किसी ने पेड़ लगाने का ड्राइव अरेंज किया।मूक और बधिर बच्चों के साथ सेलेब्रेट किया।

कई वृद्ध आश्रम भी गए, फूड पैकेट डिस्ट्रीब्यूट किया। एक दिन का वीमेन डिफेंस कैंप अरेंज किया। सच में कहूं तो बहुत लकी फील करता हूं। ये सब देख के मन खुश हो गया और उससे भी बढ़कर आप सबने उनकी दुआ कमाई है। तो मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग भी बहुत लकी फील करें। एक बार फिर आप सबका तहे दिल से शुक्रिया।

ये वीडियो 2 मिनट 44 सेकेंड का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रियादे रहा है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?