लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार को असली अंडरटेकर ने दी फाइट की चुनौती, 'खिलाड़ी' ने मजेदार जवाब से लूट ली महफिल

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 20:28 IST

एक्शन से दर्शकों की सांसें थाम देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर अंडरटेकर से फाइिंटंग का चैलेंज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंडरटेकर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लड़ने की चुनौती दे डाली है। जवाब में अक्षय ने लिखा, 'मुझे अपना इंश्योरेंस चेक करने दें, इसके बाद बताता हूं।'अक्षय कुमार सूर्यवंशी और अतरंगी रे फिल्मों में जल्द नजर आएंगे।

एक्शन से दर्शकों की सांसें थाम देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर अंडरटेकर ने फाइटिंग चैलेंज दिया है। अक्षय अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के बीस साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अंडरटेकर से जुड़ा एक मीम शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि इसके बाद खुद अंडरटेकर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लड़ने की चुनौती दे डाली है। 

फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय अंडरटेकर से लड़ते नजर आए थे, हालांकि फिल्म में अंडरटेकर का किरदार एक्टर और रेसलर ब्रायन ली ने निभाया था। फिल्म देखने वाले बहुत से दर्शकों को लगता था कि अक्षय ने अंडरटेकर के साथ वास्तव में फाइटिंग की है। हालांकि पिछले हफ्ते अक्षय ने एक मीम शेयर कर अपने प्रशंसकों को असलियत बताई। 

अंडरटेकर ने दी अक्षय को चुनौती

अब रियल अंडरटेकर ने अक्षय की पोस्ट पर कमेंट किया है। अंडरटेकर ने लिखा, 'हां, मुझे बताना कि तुम कब असली फाइट के लिए तैयार हो।' साथ ही अंडरटेकर ने थंब्स अप वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अंडरटेकर का पूरा नाम अंडरटेकर मार्क कैलावे है। 

अक्षय ने किया मजेदार कमेंट 

अंडरटेकर की चुनौती को स्वीकार करना अक्षय के लिए किसी भी तरह से आसान नहीं था। उन्होंने एक मजेदार कमेंट के जरिये अंडरटेकर को जवाब दिया है। अक्षय ने लिखा, 'मुझे अपना इंश्योरेंस चेक करने दें, इसके बाद बताता हूं।' डब्ल्यूडब्ल्यूई इंडिया ने भी अंडरटेकर के ट्वीट और अक्षय के रिप्लाई को पोस्ट किया है।

सूर्यवंशी और अतरंगी रे में आएंगे नजर

अक्षय कुमार  जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। अक्षय आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और दक्षिण के सुपरस्टर धनुष के साथ दिखाई देंगे। साथ ही अक्षय राम सेतू, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्में भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारअंडरटेकरडब्ल्यूडब्ल्यूई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया