लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग में एक बार फिर आगे आए अक्षय कुमार, मुंबई पुलिस की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 07:20 IST

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैंकुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। इन दिनों जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो हाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी  को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए।

अक्षय लगातार अलग अलग तरीके से मदद कर रहे हैं। सिनेमाहॉल की मदद के बाद अब खिलाड़ी कुमार ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। अक्षय ने कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की है।

अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इस बात की जानकारी के साथ ट्वीट किया गया है कि मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं। अक्षय कुमार ने भी पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।'

अक्षय ने दिए 25 करोड़

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। हम ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं। यह हर जान कीमती है, चाहे वो मेरी मां की हो या आपकी माता-पिता की। हम सबको इस संकट की घड़ी से मिलकर निकलना है।  

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?